तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा घरेलू क्रिकेट का अगला सीजन (2026-27) अपने गृह राज्य जम्मू और कश्मीर की तरफ से खेलेंगे। बृजेश जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के माडा शहर के रहने वाले हैं।
बृजेश शर्मा आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए खेलते हुए चर्चा में आए थे। आईपीएल नीलामी के लिए बृजेश ने खुद को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के खिलाड़ी के तौर पर पंजीकृत किया था।
जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के विश्वसनीय सूत्र ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "हां, बृजेश शर्मा रणजी ट्रॉफी के लिए जम्मू और कश्मीर टीम से जुड़ गए हैं। वह तैयारी कैंप के लिए टीम के साथ हैं।"
बृजेश का नाम जम्मू-कश्मीर के उन खिलाड़ियों की लिस्ट में था जो 10 से 17 अगस्त तक श्रीनगर के एसके स्टेडियम में उत्तराखंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेंगे।
बृजेश ने जम्मू-कश्मीर की एज-ग्रुप टीमों के लिए खेला, फिर दिल्ली जाकर कोच दीपक पुनिया से ट्रेनिंग ली। उन्होंने 2025 बंगाल प्रो टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन के दम पर अपना आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।
बृजेश का नाम जम्मू-कश्मीर के उन खिलाड़ियों की लिस्ट में था जो 10 से 17 अगस्त तक श्रीनगर के एसके स्टेडियम में उत्तराखंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
बृजेश शर्मा ने अभी तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेला है। आगामी सीजन में वह अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज जम्मू-कश्मीर से करेंगे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन है। जम्मू-कश्मीर मजबूत कर्नाटक क्रिकेट टीम को हराकर अपना पहला रणजी खिताब जीतकर इतिहास रचा था। जम्मू-कश्मीर के लिए पिछले रणजी सीजन में यादगार प्रदर्शन करने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज औकिब नबी को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। वह भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं।