Ishant Sharma: ईशांत शर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5टी20 मैचों की सीरीज में 3-2 की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर बधाई दी है। भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में यह पहली जीत है। जीत इंग्लैंड की धरती पर मिली है, इसलिए और भी विशेष है।

Advertisement

ईशांत शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने पर बधाई। शानदार और अतुलनीय जज्बे का प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम इस जीत की हकदार है।"

Advertisement

ईशांत शर्मा ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन वह लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। ईशांत ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच नवंबर 2021 (टेस्ट) में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

पूर्व तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह ने भी ऐतिहासिक जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तारीफ की है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, "इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई, भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण। शाबाश, महिला क्रिकेट टीम।"

भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 5टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी।

Advertisement

28 जून को खेले गए पहले टी20 को भारतीय टीम ने 97 रन से जीता, 1 जुलाई को खेले गए दूसरे टी20 को भारतीय टीम ने 24 रन से जीता और 4 जुलाई को हुए तीसरे टी20 में भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 9 जुलाई को चौथा टी20 भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा किया। 12 जुलाई को हुए आखिरी टी20 में भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 5टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

यह सीरीज मंधाना के लिए ऐतिहासिक रही। उन्होंने पहले टी20 में शतक लगाया था। इस शतक के साथ ही मंधाना तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली भारत की पहली महिला बल्लेबाज बन गईं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार