अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे से मिले 170 रनों के लक्ष्य को अफगानिस्तान ने 3 विकेट खोकर 34.3 ओवर में आसानी से चेज किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी रही। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने मिलकर पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में 68 रन जोड़े। गुरबाज 31 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए और अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। वहीं, सेदिकुल्लाह अटल महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रहमत शाह और जादरान ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 116 गेंदों में 82 रनों की अहम साझेदारी निभाई।
कप्तान रहमत शाह 63 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। हालांकि, जादरान क्रीज पर डटे रहे और अफगानिस्तान को जीत दिलाकर लौटे। उन्होंने 96 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में जादरान ने 4 चौके और एक छक्का लगाया। जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में न्यूमैन न्यामहूरी ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि वेस्ली मधेवेरे ने एक विकेट चटकाया।
इससे पहले, जिम्बाब्वे की पूरी टीम 43.3 ओवर में 169 रन बनाकर सिमटी। टीम के बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए। कप्तान सिकंदर रजा ही जिम्बाब्वे की ओर से अकेले लड़ाई लड़ते नजर आए और उन्होंने 83 गेंदों में 68 रन बनाए। अपनी इस पारी में रजा ने 3 चौके और तीन छक्के लगाए।
कप्तान रहमत शाह 63 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। हालांकि, जादरान क्रीज पर डटे रहे और अफगानिस्तान को जीत दिलाकर लौटे। उन्होंने 96 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में जादरान ने 4 चौके और एक छक्का लगाया। जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में न्यूमैन न्यामहूरी ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि वेस्ली मधेवेरे ने एक विकेट चटकाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS