चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 8 विकेट से हरा दिया। सीएसके की जीत के हीरो एक बार फिर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे। सैमसन ने 52 गेंदों पर 87 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलायी और प्लेऑफ खेलने की संभावना बरकरार रखी। सैमसन को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

मैच के बाद सैमसन ने शतक का मौका चूकने, फैंस द्वारा 'चेट्टा' नाम से पुकारे जाने और मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Advertisement

सैमसन ने कहा, "फैंस मुझे चेट्टा कह रहे हैं, लेकिन मुझे संजू नाम ज्यादा पसंद है।"

धीमी शुरुआत के बाद तूफानी अंदाज में मैच का अंत करने वाले सैमसन ने कहा, "मुझे लगता है कि हम यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि आपके लिए क्या सच में अच्छा काम करता है और आप बेसिक्स पर टिके रहने की कोशिश करते हैं। इस फॉर्मेट में खुद पर भरोसा जरूरी है। मुझे लगता है कि मैं पिछले दो-तीन महीनों से ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं अपने शुरुआती मूवमेंट पर थोड़ा काम कर रहा हूं, और यह सच में अच्छा हो रहा है।

क्रीज पर बेहद शांत दिखने वाले सवाल पर सैमसन ने कहा, "मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं। आजकल क्रीज पर ज्यादा समय बिता पा रहा हूं, इसलिए अब सभी को पता चला है। मैं बाहर भी बैठा होता हूं, तो भी बहुत शांत रहता हूं।"

लक्ष्य का पीछा करने के अपने तरीके पर सैमसन ने कहा, "मुझे लगता है कि हम जिस लक्ष्य का पीछा कर रहे थे और विकेट जैसा बर्ताव कर रहा था, उसे देखते हुए अगर हमारे पास बिना किसी नुकसान के 30-35 रन पर एक विकेट भी होता, तो हम लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते थे। मैं अपना गेमप्लान बहुत अच्छी तरह जानता हूं। मैंने सोचा कि अगर मैं पावरप्ले में कुछ अतिरिक्त समय भी लेता हूं, तो मेरे पास जिस तरह के शॉट हैं, मैं बीच के ओवरों में इसका फायदा उठा सकता हूं। तो यही प्लान था और कभी-कभी यह अच्छा भी होता है।"

Advertisement

क्रीज पर बेहद शांत दिखने वाले सवाल पर सैमसन ने कहा, "मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं। आजकल क्रीज पर ज्यादा समय बिता पा रहा हूं, इसलिए अब सभी को पता चला है। मैं बाहर भी बैठा होता हूं, तो भी बहुत शांत रहता हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सीजन में पहले ही 2 शतक लगा चुके सैमसन ने डीसी के खिलाफ 52 गेदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत डीसी के 156 के जवाब में सीएसके ने 17.3 ओवर में 2 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार