Anil Kumble: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उनकी टीम ने यह मैच 3 विकेट से अपने नाम किया। भारत के पूर्व लेग-स्पिनर अनिल कुंबले ने पंजाब किंग्स की जीत में युजवेंद्र चहल की रणनीतिक समझ की तारीफ की।

Advertisement

चहल ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (39) और जोस बटलर (38) को अपनी गेंद पर कैच आउट कराया। कुंबले के मुताबिक, शुभमन गिल और जोस बटलर का विकेट टीम के लिए बिल्कुल सही समय पर आया, जिससे टीम जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत कर सकी।

Advertisement

चहल की शानदार गेंदबाजी और विजयकुमार वैशाक (34/3) के प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 162/8 पर रोकने के बाद 19.1 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया।

कुंबले ने 'जियोहॉटस्टार' पर कहा, "युजवेंद्र चहल बहुत स्मार्ट हैं। वह अपनी लाइन और लेंथ बदलते हैं। अपनी गति में बदलाव करते हैं। संक्षेप में कहें तो वह हर तरह के प्रयोग करते हैं। उन्होंने बल्लेबाज को फंसाने के लिए बहुत ज्यादा वेरिएशन आजमाने की कोशिश नहीं की। वह थोड़ी ज्यादा वाइड गेंदें डालते रहे और इस मामले में उन्होंने बहुत समझदारी दिखाई। उन्होंने पिच के हालात को समझा और फिर मैदान के बड़े हिस्से की ओर गेंदबाजी का लक्ष्य रखा। उन्हें पता था कि अगर किसी बल्लेबाज को उस तरफ शॉट खेलना है, तो उसे गेंद को बहुत अच्छी तरह से कनेक्ट करना होगा, जो वे नहीं कर पाए।

चहल की शानदार गेंदबाजी और विजयकुमार वैशाक (34/3) के प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 162/8 पर रोकने के बाद 19.1 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुंबले ने गुजरात टाइटंस की टीम में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाया। उन्हें पारी के 13वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लाया गया था, जिस पर कुंबले ने कहा कि पिछले सीजन के 'पर्पल कैप' विजेता को पारी में और पहले गेंदबाजी के लिए उतारा जाना चाहिए था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार