CSK VS DC: केएल राहुल की 77 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शनिवार को 20 ओवर में छह विकेट पर 183 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।

Advertisement

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही । दिल्ली ने पहले ही ओवर में जैक फ्रेजर मैकगर्क को गंवा दिया। उस समय दिल्ली का खाता नहीं खुला था लेकिन इसके बाद राहुल ने अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी सहयोग से दिल्ली की पारी को आगे बढ़ाना जारी रखा।

Advertisement

राहुल ने 51 गेंदों पर 77 रन की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। वह पूरी पारी को संभालने के बाद आखिरी ओवर में आउट हुए। अभिषेक पोरेल ने 33, कप्तान अक्षर पटेल ने 21, समीर रिजवी ने 20 और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 24 रन बनाकर दिल्ली को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही । दिल्ली ने पहले ही ओवर में जैक फ्रेजर मैकगर्क को गंवा दिया। उस समय दिल्ली का खाता नहीं खुला था लेकिन इसके बाद राहुल ने अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी सहयोग से दिल्ली की पारी को आगे बढ़ाना जारी रखा।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार