CSK VS KKR: कोलकाता नाईट राइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिछले मैच में टीम से काफी सकारात्मक चीजें मिलीं। रहाणे ने कहा कि पिच अधिक नहीं बदलेगी इसलिए उनकी टीम यहां चेज करना चाहती है। कोलकाता में एक बदलाव है। स्पेंसर जॉनसन की जगह मोईन अली आए हैं।

Advertisement

चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करते, ऐसे में दोनों कप्तान जो चाहते थे वो मिल गया है। धोनी ने कहा कि कुछ मैचों में बल्लेबाजी में उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं हो पाया और पिच आगे चलकर धीमी रह सकती है इसलिए वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। धोनी ने कहा कि छोटी-छोची चीजों पर ध्यान देना ज़रूरी है, कैच पकड़ना, छोटी छोटी साझेदारियां बनाना जरूरी है। धोनी ने कहा कि कुछ मैच उनकी टीम बड़े अंतर से हारी लेकिन कुछ मैच ऐसे भी थे जब उनकी टीम कुछ हिट्स से ही पीछे थी। धोनी ने कहा कि उनकी टीम अपने मजबूत पक्ष पर ध्यान देना चाहेगी। सीएसके में दो बदलाव हैं, ऋतुराज गायकवाड़ की जगह राहुल त्रिपाठी और मुकेश चौधरी की जगह अंशुल कंबोज आज का मुक़ाबला खेलेंगे।

टीमें :

चेन्नई सुपर किंग्स : रचिन रविंद्र, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एम एस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), आर अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद

इम्पैक्ट सब : मतिशा पथिराना, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, जेमी ओवर्टन, दीपक हुड्डा

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट सब : मतिशा पथिराना, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, जेमी ओवर्टन, दीपक हुड्डा

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार