Chennai Super Kings: मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) रविवार शाम को आईपीएल 2024 के 46वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ेगी।

Advertisement

मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

Advertisement

सीएसके आठ मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है जबकि एसआरएच पांच जीत के बाद तीसरे स्थान पर है।

टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमें 20 बार भिड़ चुकी हैं। 14 में सीेसके और 6 में एसआरएच को जीत मिली।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितिश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट और मयंक मारकंडे।

Advertisement

सीएसके: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, दीपक चाहर, मथीश पथिराना और तुषार देशपांडे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार