एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले और देश के लिए पदक जीतने वाले राज्य के एथलीटों का जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में स्वागत किया गया। एथलीटों में विथ्या रामराज और कमलिनी भी शामिल रहीं। तमिलनाडु सरकार में लोक निर्माण और खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन ने एथलीटों का स्वागत किया।

Advertisement

सभी एथलीटों का ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से स्वागत किया गया। मंत्री एथलीटों का स्वागत करने के लिए खुद उपस्थित थे। स्वागत समारोह के दौरान एथलीटों को मंत्री ने शॉल ओढ़ाकर और मुकुट और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्रालय के अधिकारी भी उपस्थित थे।

एशियन गेम्स में तमिलनाडु के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है और अलग-अलग विधाओं में एथलीटों ने देश के लिए पदक जीते हैं।

विथ्या रामराज सबसे सफल एथलीट रही हैं। विथ्या ने महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में रजत और महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता।

विथ्या रामराज ने अपने करिश्माई प्रदर्शन से पूरे देश को रोमांचित किया था। एशियन गेम्स में उन्होंने पीटी उषा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने स्वर्ण जीतने वाली रामराज के लिए 75 लाख रुपये की इनामी राशि की घोषणा की थी।

गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में विथ्या रामराज के साथ किरण पहल, एम. आर. पूवम्मा और प्राची चौधरी भी थीं। भारतीय टीम ने 29 सितंबर 2026 को 3 मिनट 29.69 सेकंड का शानदार समय निकालकर देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया।

जी. कमालिनी गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा थीं।

बरनिका इलांगोवन ने महिला पोल वॉल्ट में कांस्य पदक जीता।

जी. कमालिनी गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा थीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार