Ekana Cricket Stadium:  भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट से मिली जीत में शानदार पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह पारी उनके लिए बिल्कुल सही समय पर आई है।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जब अय्यर बल्लेबाजी करने आए तो भारत 35/2 के स्कोर पर मुश्किल में था। उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए। इस पारी ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत को आठ विकेट और 32 गेंदें बाकी रहते हुए जीत दिलाने और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने में मदद की।

पुजारा ने 'जियोहॉटस्टार' से बात करते हुए कहा, "यह शतक सही समय पर आया, क्योंकि वह उस फॉर्म की तलाश में थे। उनकी बल्लेबाजी पर कोई सवाल नहीं था क्योंकि टी20 फॉर्मेट की बात करें तो मुझे लगता है कि श्रेयस एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं, इसलिए उनकी काबिलियत पर कोई शक नहीं है, हालांकि लखनऊ में पारी के दौरान वह जिस लय में थे, मैदान पर आते ही वह गेंद को अच्छे से टाइम कर रहे थे और पावरप्ले के दौरान इनफील्ड को आसानी से पार कर रहे थे। एक बार सेट होने के बाद उन्होंने बड़े शॉट और बड़े छक्के लगाना शुरू कर दिया यानी वह पूरी तरह से कंट्रोल में थे।"

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आगे कहा, "उन्हें पता था कि किस गेंदबाज को निशाना बनाना है। तो हां, यह पारी सही समय पर आई क्योंकि उन्हें इस पारी की जरूरत थी। जब आप टीम की कप्तानी करते हैं, तो आप उदाहरण पेश करते हैं और युवा खिलाड़ियों के सामने आप यही उदाहरण पेश करना चाहते हैं।"

चेतेश्वर पुजारा दाएं हाथ के बल्लेबाज ऑलराउंडर नमन धीर के टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर किए गए अच्छे प्रदर्शन से भी काफी प्रभावित हुए। धीर ने स्मार्ट बॉलिंग वेरिएशन का इस्तेमाल करते हुए 31 रन देकर 3 विकेट लिए और मैच में भारत के सबसे किफायती गेंदबाज रहे। पुजारा ने कहा, “यह देखकर अच्छा लगा कि वह अपनी क्रिकेट की समझ का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने तीन विकेट लिए, लेकिन उससे पहले उन्हें एक छक्का पड़ा था, इसलिए वह अपनी लाइन और लेंथ बदलने की कोशिश कर रहे थे और अपनी गति में भी बहुत अच्छे से बदलाव कर रहे थे।"

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आगे कहा, "उन्हें पता था कि किस गेंदबाज को निशाना बनाना है। तो हां, यह पारी सही समय पर आई क्योंकि उन्हें इस पारी की जरूरत थी। जब आप टीम की कप्तानी करते हैं, तो आप उदाहरण पेश करते हैं और युवा खिलाड़ियों के सामने आप यही उदाहरण पेश करना चाहते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार