शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। टूर्नामेंट का ऑक्शन 9 अगस्त को होना है। इससे एक दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों संग खास मुलाकात की।

Advertisement

भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खिलाड़ियों संग हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में मुख्यमंत्री के साथ भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा, "शेर-ए-पंजाब टी20 कप के खिलाड़ियों से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। पंजाब की धरती ने हमेशा देश को प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। हमारी सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और राज्य को खेल के क्षेत्र में और भी मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।"

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टूर्नामेंट के शेड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "इस टी20 कप में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मैच 30 अगस्त से 13 सितंबर तक पीसीए क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली में खेले जाएंगे। खेलता पंजाब, बढ़ता पंजाब।"

भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खिलाड़ियों संग हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में मुख्यमंत्री के साथ भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा, "शेर-ए-पंजाब टी20 कप के खिलाड़ियों से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। पंजाब की धरती ने हमेशा देश को प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। हमारी सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और राज्य को खेल के क्षेत्र में और भी मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

हर फ्रेंचाइजी का सैलरी पर्स 45 लाख रुपये होगा। इस लीग में मूल रूप से पंजाब के रहने वाले इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल भी इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट में कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का फॉर्मेट राउंड रॉबिन होगा। इसके बाद नॉकआउट स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार