रणजी ट्रॉफी के इतिहास में जम्मू-कश्मीर ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। टीम को खिताबी मुकाबले तक पहुंचाने में तेज गेंदबाज आकिब नबी डार का रोल सबसे अहम रहा। टीम के बॉलिंग कोच पी. कृष्ण कुमार का कहना है कि आकिब को भारतीय टीम में शामिल करने का यह एकदम सही समय है।

Advertisement

कृष्ण कुमार ने 'आईएएनएस' के साथ खास बातचीत करते हुए कहा, "मेरे हिसाब से जब एक खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो, तो उसे मौका दिया जाना चाहिए। सोचिए अगर आकिब को अभी भारत के लिए खेलने का मौका मिल जाएगा तो कितना अच्छा रहेगा। अगर वह बढ़िया प्रदर्शन नहीं भी कर पाते हैं, तो आपको पता होगा कि नबी को कहां सुधार करने की जरूरत है। आपको उन्हें मौका देना चाहिए और यह काफी महत्वपूर्ण भी है। इसी कारण से ही इन सभी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।"

Advertisement

कोच ने कहा कि भारतीय टीम के पास तेज गेंदबाजी का बैकअप मौजूद नहीं है ऐसे में आकिब एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "इस तरह के मुकाबलों से पता चलता है कि कौन भारतीय टीम में जाने के लायक है। अगर कोई इन स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो उसे यकीनन टीम में मौका दिया जाना चाहिए। देखा जाए तो हमारे पास तेज गेंदबाजी का बैकअप भी मौजूद नहीं है। आप अगर किसी को मौका देना चाहते हैं, तो आकिब को ही यह चांस क्यों न दिया जाए? हमारे पास जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के रूप में दो ही गेंदबाज मौजूद हैं।"

कृष्ण कुमार ने 'आईएएनएस' के साथ खास बातचीत करते हुए कहा, "मेरे हिसाब से जब एक खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो, तो उसे मौका दिया जाना चाहिए। सोचिए अगर आकिब को अभी भारत के लिए खेलने का मौका मिल जाएगा तो कितना अच्छा रहेगा। अगर वह बढ़िया प्रदर्शन नहीं भी कर पाते हैं, तो आपको पता होगा कि नबी को कहां सुधार करने की जरूरत है। आपको उन्हें मौका देना चाहिए और यह काफी महत्वपूर्ण भी है। इसी कारण से ही इन सभी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इस सीजन में जम्मू-कश्मीर का तेज गेंदबाज एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 6 बार कर चुका है। क्वार्टर फाइनल में आकिब ने मध्य प्रदेश के खिलाफ कुल 12 विकेट निकाले थे। वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 9 विकेट चटकाते हुए बंगाल के बल्लेबाजी क्रम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार