India Vs Pakistan: केएल राहुल (नाबाद 111 रन) और विराट कोहली (नाबाद 122 रन) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में सोमवार को दो विकेट के नुकसान पर 356 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

Advertisement

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबला रिजर्व-डे पर खेला जा रहा है। टॉस हारकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। सोमवार को बारिश के कारण मैच रिडर्व डे पर भी देरी से शुरू हुआ। भारतीय पारी 24.1 ओवर से शुरू हुई। सबसे खास बात यह रही कि इस पूरे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तान की खतरनाक गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाई।

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ जो काम कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की जोड़ी ने शुरू किया था उसे खत्म विराट कोहली और केएल राहुल ने धमाकेदार अंदाज में किया। टीम इंडिया के टॉप-4 बल्लेबाजों ने शानदार पारियां खेली हैं।

केएल राहुल (111 रन) और विराट कोहली (122 रन) के दम पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 357 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। केएल राहुल के लिए एक शानदार कमबैक रहा जहां उन्होंने अपनी छठी सेंचुरी लगाई। वहीं कोहली ने 47वां वनडे शतक जड़ा, साथ ही वे सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले क्रिकेटर भी बने हैं। इससे पहले, कल कप्तान रोहित शर्मा 56 और शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए थे।

Also Read: Live Score

राहुल और विराट के बीच तीसरे विकेट के लिए 233 रन की अविजित साझेदारी हुई जो वनडे एशिया कप का नया रिकॉर्ड है। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी ने 79 रन और शादाब खान ने 71 रन देकर एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार