भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की आपसी सहमति से स्थगित कर दी गई। यह सीरीज अब 2026 में खेली जाएगी। वहीं, इस स्थिति में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करने की उम्मीद कर रहा है।

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद, बांग्लादेश का दौरा 17 अगस्त से शुरू होने वाला था।

Advertisement

इसी अवधि में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड भारत के साथ सीमित ओवरों की सीरीज की मेजबानी की उम्मीद कर रही है। ये सीरीज होगी या नहीं इस पर फैसला सिंगापुर में आईसीसी की आम बैठक में लिया जाना है।

एसएलसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, "हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। आगे की चर्चा सिंगापुर में आईसीसी बैठक के दौरान होगी। हमें दो या तीन दिनों के भीतर अंतिम निर्णय की उम्मीद है। अगर मंजूरी मिल जाती है, तो सीरीज कोलंबो और कैंडी में आयोजित होने की संभावना है।"

हालांकि, शुरुआती प्रस्ताव में तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल थे, लेकिन फरवरी-मार्च में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे, को देखते हुए टी20 मैचों पर जोर दिए जाने की उम्मीद है।

भारत और श्रीलंका के बीच सीमित ओवरों की सीरीज की संभावना भारत-बांग्लादेश सीरीज के साथ ही लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के स्थगित होने से बनी है। यह लीग पहले अगस्त में होने वाली थी।

Advertisement

हालांकि, शुरुआती प्रस्ताव में तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल थे, लेकिन फरवरी-मार्च में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे, को देखते हुए टी20 मैचों पर जोर दिए जाने की उम्मीद है।

Also Read: LIVE Cricket Score

हार के बाद श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने विश्व कप की तैयारी के लिए बोर्ड से और अधिक उच्च-गुणवत्ता वाले क्रिकेट का आग्रह किया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार