Third ODI: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कप्तान रोहित शर्मा की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा है कि रोहित शर्मा सब कुछ भूल सकते हैं, लेकिन गेम प्लान कभी नहीं।

Advertisement

विराट कोहली के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद पूर्णकालिक भारतीय कप्तान बनने के बाद से रोहित ने टीम की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 और टी20 विश्व कप 2024 पर कब्जा जमाया, जबकि वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में उपविजेता रही।

Advertisement

राठौर ने पॉडकास्ट 'फाइंड अ वे विद तरुवर कोहली' पर कहा कि रोहित ने खिलाड़ियों के कप्तान के रूप में अपनी प्रतिष्ठा बनाई है। टीम में खुलेपन का माहौल दिया। राठौर ने आगे कहा कि हर युवा खिलाड़ी, जो भी टीम में शामिल हुए, सभी ने रोहित की तारीफ की है। उन्होंने रोहित की सहानुभूति दिखाने की क्षमता पर भी जोर दिया।

राठौर ने आगे कहा, "टॉस के बाद बैटिंग करनी है या फिल्डिंग, रोहित यह फैसला भूल सकते हैं। वह टॉस के दौरान खिलाड़ियों के नाम तक भूल जाते हैं। कई बार तो बस में अपने फोन और आईपैड तक भूल चुके हैं, लेकिन वह अपना गेम प्लान कभी नहीं भूलते। रोहित इसमें बहुत अच्छे हैं और अच्छे रणनीतिकार हैं।

राठौर ने पॉडकास्ट 'फाइंड अ वे विद तरुवर कोहली' पर कहा कि रोहित ने खिलाड़ियों के कप्तान के रूप में अपनी प्रतिष्ठा बनाई है। टीम में खुलेपन का माहौल दिया। राठौर ने आगे कहा कि हर युवा खिलाड़ी, जो भी टीम में शामिल हुए, सभी ने रोहित की तारीफ की है। उन्होंने रोहित की सहानुभूति दिखाने की क्षमता पर भी जोर दिया।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार