भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि न्यूजीलैंड में होने वाली आगामी पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में नई गेंद के साथ भुवनेश्वर कुमार टीम की पहली पसंद होने चाहिए। पुजारा के अनुसार, वहां के हालात इस स्विंग गेंदबाज के लिए बहुत अनुकूल हैं, जिससे वह शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
भुवनेश्वर ने बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच के जरिए भारतीय टीम में वापसी की थी। हालांकि, बारिश के कारण वह मैच धुल गया था लेकिन अब गुरुवार से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में शुरू होने वाली सीरीज में उनसे काफी उम्मीदें होंगी।
पुजारा ने 'जियोस्टार' पर कहा, "न्यूजीलैंड के हालात को देखते हुए नई गेंद के साथ भुवनेश्वर पहली पसंद होने चाहिए क्योंकि उनके पास गेंद को स्विंग कराने की बेहतरीन कला है। अगर न्यूजीलैंड में गेंद स्विंग नहीं करेगी, तो फिर कहां करेगी? वहां के हालात उनके लिए एकदम सही हैं। अगर पिच से थोड़ी भी मदद मिलती है, तो वह नई गेंद के साथ पिच से बेहतरीन मूवमेंट निकाल सकते हैं।"
भारत के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा कि भुवनेश्वर ने आईपीएल में लगातार दो सीजन तक शानदार प्रदर्शन करके टीम में अपनी वापसी पक्की की है। उन्होंने मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए ऐसे समय में गेंदबाजी की, जब खेल के हालात तेज गेंदबाजों के लिए बिल्कुल भी मददगार नहीं थे।
नायर ने कहा, "आईपीएल में पिचें तेज गेंदबाजों के लिए मददगार नहीं होतीं बल्कि काफी सपाट होती हैं। इसके बावजूद, पिछले दो वर्षों से वह पारी की शुरुआत में दो ओवर और अंत में दो ओवर फेंक रहे हैं - जो खेल के सबसे मुश्किल चरण होते हैं। ऐसा करने के लिए अनुभव की जरूरत होती है। आपको एक ऐसे गेंदबाज की आवश्यकता होती है जो हालात को समझे और उनका पूरा फायदा उठा सके। भुवनेश्वर कुमार की काबिलियत पर तो कभी कोई सवाल ही नहीं रहा।"
भारत के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा कि भुवनेश्वर ने आईपीएल में लगातार दो सीजन तक शानदार प्रदर्शन करके टीम में अपनी वापसी पक्की की है। उन्होंने मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए ऐसे समय में गेंदबाजी की, जब खेल के हालात तेज गेंदबाजों के लिए बिल्कुल भी मददगार नहीं थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS