लंकाशायर ने पाकिस्तान के अनुभवी स्पिनर नोमान अली को साइन किया है। वह सीजन समाप्त होने से पहले काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी छह मुकाबलों के लिए ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम से जुड़ेंगे। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि 39 वर्षीय खिलाड़ी के अनुभव और स्पिन गेंदबाजी से उसे डिवीजन में अपनी स्थिति मजबूत करने और प्वाइंट्स टेबल में ऊपर चढ़ने में मदद मिलेगी।

Advertisement

नोमान ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "मैं लंकाशायर के लिए खेलने और पहली बार इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट का अनुभव करने के लिए उत्साहित हूं। काउंटी चैंपियनशिप एक शानदार प्रतियोगिता है। मैं एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। लंकाशायर यूके के सबसे बड़े क्लबों में से एक है, जिसका बहुत शानदार इतिहास और विरासत है। मैं पाकिस्तान के हीरो वसीम अकरम के नक्शेकदम पर चल रहा हूं, जिन्होंने कई वर्षों तक लंकाशायर के लिए खेला था। मैं अपने नए टीम के साथियों के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। मैं मैदान के अंदर और बाहर अच्छा प्रभाव डालने की पूरी कोशिश करूंगा।"

नोमान अली ने साल 2021 में टेस्ट डेब्यू किया था, उन्होंने 25.08 की औसत के साथ 101 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 46 रन देकर 8 विकेट हासिल किए। नोमान टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले पाकिस्तानी स्पिनर भी बने; उन्होंने यह कारनामा साल 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। वह अक्टूबर 2025 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने के बाद आईसीसी मेंस टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे।

नोमान अली को अपनी टीम में जोड़ने पर खुशी जताते हुए लंकाशायर के क्रिकेट निदेशक मार्क चिल्टन ने कहा, "नोमान एक बहुत ही कुशल और अनुभवी स्पिनर हैं। खुशी है कि हम उन्हें काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी दौर के लिए एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड ला रहे हैं। रेड बॉल के साथ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है - खासकर पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान के लिए - और हमें यकीन है कि चैंपियनशिप के इन आखिरी छह मुकाबलों में उनके अनुभव और जानकारी से हमें बहुत फायदा होगा।"

नोमान अली ने साल 2021 में टेस्ट डेब्यू किया था, उन्होंने 25.08 की औसत के साथ 101 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 46 रन देकर 8 विकेट हासिल किए। नोमान टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले पाकिस्तानी स्पिनर भी बने; उन्होंने यह कारनामा साल 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। वह अक्टूबर 2025 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने के बाद आईसीसी मेंस टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

फिलहाल, लंकाशायर चैंपियनशिप के डिविजन-टू में सातवें स्थान पर है, लेकिन अगर वे अपने आखिरी छह मैचों में लगातार जीत हासिल कर पाते हैं, तो उनके प्रमोशन की थोड़ी उम्मीद अभी भी बनी हुई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार