Cricket Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2025-26 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 से 25 नवंबर के बीच पर्थ में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का एकमात्र डे-नाईट टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में होगा। यह सीरीज का दूसरा मैच होगा, जो 4 से 8 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

सीरीज का तीसरा मैच एडिलेड में 17 से 21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा, जबकि मेलबर्न में 26 से 30 दिसंबर के बीच पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा। सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच 4 से 8 जनवरी के बीच न्यू ईयर टेस्ट के रूप में सिडनी में आयोजित होगा।

Advertisement

इससे पहले पारंपरिक रूप से एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट आयोजित होता था, जहां पर 2017-18 और 2021-22 के एशेज पिंक बॉल टेस्ट खेले गए थे, लेकिन अब यह ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। जबकि ब्रिस्बेन में सीरीज का पहला मैच आयोजित होता था, जो अब पर्थ से शुरू होगा। 1982-83 के बाद यह पहला मौका होगा, जब एशेज का पहला मैच ब्रिस्बेन की बजाय पर्थ में खेला जाएगा।

गाबा, ब्रिस्बेन ने इससे पहले भी तीन डे-नाईट टेस्ट आयोजित किए हैं और इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी एक डे-नाइट टेस्ट मैच हुआ था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का तब मानना था कि पिंक-बॉल टेस्ट गाबा की बजाय एडिलेड ओवल में ही आयोजित होने चाहिए, जहां की पिच पिंक बॉल के लिए अधिक मुफीद है। पिछले कई मौक़ों पर गाबा में ऐसा हुआ है कि पिंक बॉल अधिक सॉफ्ट हो गया हो, जिससे मैच का परिणाम भी प्रभावित हुआ।

यह सीरीज ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इंग्लैंड के खराब रिकॉर्ड को सुधारने का एक नया अवसर होगा। पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने 2017/18 सीरीज में घर पर जीत हासिल करने के बाद से एशेज पर कब्जा किया हुआ है।

गाबा, ब्रिस्बेन ने इससे पहले भी तीन डे-नाईट टेस्ट आयोजित किए हैं और इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी एक डे-नाइट टेस्ट मैच हुआ था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का तब मानना था कि पिंक-बॉल टेस्ट गाबा की बजाय एडिलेड ओवल में ही आयोजित होने चाहिए, जहां की पिच पिंक बॉल के लिए अधिक मुफीद है। पिछले कई मौक़ों पर गाबा में ऐसा हुआ है कि पिंक बॉल अधिक सॉफ्ट हो गया हो, जिससे मैच का परिणाम भी प्रभावित हुआ।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार