Second ODI Match Between India: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले के दौरान अहमदाबाद में 'अंग दान करें, जीवन बचाएं' नामक जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। यह जानकारी आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने दी।

Advertisement

भारत ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे में चार विकेट से जीत दर्ज कर इंग्लैंड पर बढ़त बनाई थी। इसके बाद कटक में हुए दूसरे वनडे में भी भारत ने इसी अंतर से जीत हासिल कर 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। अब तीसरा और आखिरी वनडे बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "12 फरवरी को अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे के अवसर पर हम 'अंग दान करें, जीवन बचाएं' नामक जागरूकता अभियान शुरू कर रहे हैं। खेल में लोगों को प्रेरित करने, जोड़ने और मैदान से बाहर भी सकारात्मक प्रभाव डालने की ताकत होती है। इस पहल के माध्यम से हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे सबसे बड़ा उपहार देने की दिशा में एक कदम बढ़ाएं - जीवनदान।

"एक संकल्प, एक निर्णय, कई जिंदगियां बचा सकता है। आइए, हम सब मिलकर बदलाव लाने में योगदान दें!"

दूसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने आसानी से जीत दर्ज की।

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे रोहित ने इस मुकाबले में जबरदस्त वापसी करते हुए 119 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके।

Advertisement

इसके अलावा शुभमन गिल (60) ने अच्छी बल्लेबाजी जारी रखी, जबकि श्रेयस अय्यर (44) और अक्षर पटेल (नाबाद 41) ने भी भारत की 305 रन के लक्ष्य को पाने में अहम भूमिका निभाई।

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे रोहित ने इस मुकाबले में जबरदस्त वापसी करते हुए 119 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार