साउथ जोन ने रविवार को दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस टीम ने बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 1 पर नॉर्थ जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच की पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी।

Advertisement

साउथ जोन को फाइनल में पहुंचाने का श्रेय काफी हद तक विकेटकीपर-बल्लेबाज एन जगदीशन और गेंदबाज गुरजपनीत को जाता है। एन जगदीशन ने इस मैच में 197 और नाबाद 52 रनों की पारियां खेली। वहीं, गुरजपनीत ने चार विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ जोन ने पहली पारी में 536 रन बनाए। इस पारी में एन जगदीशन ने तन्मय अग्रवाल (43) और देवदत्त पड्डिकल (57) के साथ शतकीय साझेदारियां कीं।

जगदीशन 352 गेंदों में दो छक्कों और 16 चौकों की मदद से 197 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिकी भुई ने 54 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा तनय त्यागराजन ने 58 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से निशांत सिंधु ने पांच विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में नॉर्थ जोन की टीम पहली पारी में 361 रन पर सिमट गई। टीम के लिए शुभम खजूरिया ने सर्वाधिक 128 रन बनाए, जबकि निशांत ने 82 रन का योगदान दिया। इनके अलावा आयुष बडोनी ने टीम के खाते में 40 रन जोड़े, जबकि मयंक डागर ने 31 रन जुटाए।

विपक्षी खेमे से गुरजपनीत सिंह ने 96 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए, जबकि निधीश ने तीन विकेट निकाले।

Advertisement

साउथ जोन के पास पहली पारी के आधार पर 175 रन की विशाल लीड थी। इस टीम ने दूसरी पारी में 24.4 ओवरों में एक विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए थे। इस पारी में जगदीशन 69 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे।

विपक्षी खेमे से गुरजपनीत सिंह ने 96 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए, जबकि निधीश ने तीन विकेट निकाले।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ जोन 11 सितंबर को इसी मैदान पर खिताबी मुकाबले में सेंट्रल जोन के खिलाफ उतरेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार