बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया है। 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची बांग्लादेश ने डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में चौथे दिन ही 9 विकेट से जीत हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की यह पहली जीत है और लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

Advertisement

डार्विन टेस्ट को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को मात्र 57 रन का लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश ने 14.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर 9 विकेट से यादगार जीत हासिल की। शादमान इस्लाम 25 और मोमिनूल हक 30 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी के शतक वीर तंजिद हसन शून्य पर आउट हुए।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 284 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में कैमरन ग्रीन को छोड़कर कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बांग्लादेश के गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सका। ग्रीन अकेले दम पर लड़े। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्रीन 201 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 104 रन बनाकर नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 44 और एलेक्स कैरी ने 30 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में मात्र 56 रन की बढ़त ही ले सकी थी।

बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 5 और हसन महमूद ने 3 विकेट लिए। तस्कीन अहमद और ताइजुल इस्लाम को 1-1 विकेट मिला।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 284 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में कैमरन ग्रीन को छोड़कर कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बांग्लादेश के गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सका। ग्रीन अकेले दम पर लड़े। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्रीन 201 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 104 रन बनाकर नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 44 और एलेक्स कैरी ने 30 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में मात्र 56 रन की बढ़त ही ले सकी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच में 9 विकेट लेने वाले हसन महमूद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार