De Zorzi: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने लगातार तीसरी बार एसए20 फाइनल में जगह बना ली, जहां टोनी डी जोरजी और जॉर्डन हरमन ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम अब खिताबी हैट्रिक की ओर बढ़ रही है।

Advertisement

इस मैच में आखिरकार सनराइजर्स के शीर्ष क्रम ने लय पकड़ ली। डी जोरजी ने सेंचुरियन में यादगार पारी खेली। वह चोटिल पैट्रिक क्रूगर की जगह टीम में देर से शामिल हुए थे।

Advertisement

इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने अपनी अंतरराष्ट्रीय क्षमता दिखाते हुए 49 गेंदों में 78 रनों की तेज पारी खेली। उनकी बदौलत सनराइजर्स ने 175 रनों का लक्ष्य सिर्फ दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

बाएं हाथ के बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने भी बेहतरीन खेल दिखाया और डी जोरजी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी ने न सिर्फ मैच का रुख बदल दिया बल्कि रॉयल्स की उम्मीदें भी तोड़ दीं। हर्मन 48 गेंदों पर 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।

यह रात हरमन भाइयों के लिए खास रही। इससे पहले रुबेन हरमन ने रॉयल्स के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 81 रन बनाए।

रुबेन ने टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी लुआन-द्रे प्रिटोरियस (59 रन, 41 गेंद) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। यह प्रिटोरियस का इस टूर्नामेंट में तीसरा अर्धशतक था।

Advertisement

रॉयल्स को पारी के अंतिम चरण में एंडिले फेहलुकवायो (11 गेंदों में नाबाद 22 रन) ने तेजी से रन जोड़कर और मजबूती दी।

रुबेन ने टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी लुआन-द्रे प्रिटोरियस (59 रन, 41 गेंद) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। यह प्रिटोरियस का इस टूर्नामेंट में तीसरा अर्धशतक था।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार