न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को पांचवें टी20 मुकाबले में 7 विकेट से हराया। हालांकि, इस जीत के बावजूद भारतीय टीम सीरीज को 3-2 से अपने नाम करने में सफल रही। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर सीरीज में टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए।
सैंटनर ने पांचवें टी20 के बाद कहा कि अगर न्यूजीलैंड टीम अहम मौकों को भुनाने में सफल रहती, तो सीरीज का नतीजा इसके उलट भी हो सकता था।
उन्होंने कहा, "हां, मुझे लगता है कि हम इस पर विचार करेंगे। हम जानते हैं कि एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ यह सीरीज काफी कांटे की रही। मगर हां, जैसा कि आपने कहा कि शुरुआती कुछ मैचों में कुछ ऐसे छोटे-छोटे पल थे, जहां हम शायद जीत सकते थे या हमें जीतना चाहिए था। अगर ऐसा होता, तो सीरीज का नतीजा कुछ और ही हो सकता था।"
कीवी कप्तान ने आगे कहा, "हालांकि, क्रिकेट के नजरिए से देखें तो इसमें काफी कुछ अच्छा भी रहा। बल्लेबाजी बहुत अच्छी रही और गेंदबाजी में भी हमारे खिलाड़ियों ने पिछले कुछ मैचों में शानदार तरीके से खुद को ढाला। इसमें कई सकारात्मक बातें हैं। बेशक, स्कोरलाइन 3-2 से भारत के पक्ष में है, लेकिन यह नतीजा इसके उलट भी हो सकता था।"
उन्होंने कहा, "हां, मुझे लगता है कि हम इस पर विचार करेंगे। हम जानते हैं कि एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ यह सीरीज काफी कांटे की रही। मगर हां, जैसा कि आपने कहा कि शुरुआती कुछ मैचों में कुछ ऐसे छोटे-छोटे पल थे, जहां हम शायद जीत सकते थे या हमें जीतना चाहिए था। अगर ऐसा होता, तो सीरीज का नतीजा कुछ और ही हो सकता था।"
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS