श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के मुख्य चयनकर्ता उपुल थरंगा ने कहा कि दिमुथ करुणारत्ने की जगह धनंजय डी सिल्वा को श्रीलंका टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।

Advertisement

धनंजय पुरुष टेस्ट मैचों में श्रीलंका का नेतृत्व करने वाले 18वें क्रिकेटर बन जाएंगे।

Advertisement

धनंजय के पास 51 टेस्ट मैचों का प्रभावशाली रिकॉर्ड है, जिसमें दस शतक और 13 अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका पहला कार्यभार 6 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के साथ शुरू होगा।

करुणारत्ने की कप्तानी में श्रीलंका ने खेले 30 टेस्ट में 12 जीते और 12 में उन्हें हार नसीब हुई। इसके अलावा 6 मुकाबले ड्रॉ भी रहे।

कप्तान के रूप में उनकी सबसे बड़ी सफलता 2018/19 में दक्षिण अफ़्रीका में टेस्ट सीरीज़ जीत थी। वो ऐसा करने वाले पहले एशियाई कप्तान बने थे।

श्रीलंका 2024 की शुरुआत हर प्रारूप के लिए एक अलग कप्तान के साथ करेगा। उन्होंने सीमित ओवरों के दोनों प्रारूपों में दासुन शनाका को कप्तानी से हटा दिया है और वनडे में कुसल मेंडिस तथा टी20 में वानिंदु हसरंगा को कप्तान नियुक्त किया है।

Advertisement

श्रीलंका जनवरी में जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा। इनमें से एक टेस्ट मैच अफगानिस्तान से खेलेगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार