Cricket World Cup Match Between: भारत के बाएं हाथ की कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव का मानना है कि एक गेंदबाज के रूप में वह और क्या कर सकते हैं, इस पर काम करने से उन्हें घरेलू सरजमीं पर चल रहे विश्व कप के दौरान अपनी गेंदबाजी के प्रति सहज रुख अपनाने में मदद मिलेगी।

Advertisement

एशिया कप में भारत की जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार हासिल करने के बाद कुलदीप विश्व कप में आए।

Advertisement

उन्होंने भारत के अब तक के पांच मैचों में आठ विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने पांच ओवर में 48 रन दिए, इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए दो विकेट लिए और अंत में (2-73) के आंकड़े के साथ अपने को स्पैल को पूरा किया।

आईसीसी रिव्यू पॉडकास्ट के नए एपिसोड में कुलदीप ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं अन्य चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मैं अब असफलता से ज्यादा नहीं डरता।"

"मैं अपनी चीजों पर, अपनी गेंदबाजी में सुधार पर काम करता हूं और उन कौशलों के बारे में सोचने की कोशिश करता हूं जो मेरे हाथ में हैं।"

Also Read: Live Score

Advertisement

अब पांच जीत में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर भारत को 29 अक्टूबर को लखनऊ में गत चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ने से पहले छह दिन का ब्रेक मिला है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार