भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया साल 2023 वनडे विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। मोंगिया का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा, और एक लीग में हिस्सा लेने के कारण उनका इंटरनेशनल करियर बर्बाद हो गया। हालांकि, वह भारत की तरफ से टी20 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर रहे।
दिनेश मोंगिया का जन्म 17 अप्रैल 1977 को चंडीगढ़ में हुआ। वह बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के साथ-साथ गेंद से भी अहम योगदान देने के लिए जाने जाते थे। मोंगिया का रिकॉर्ड घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार रहा। उन्होंने 121 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 8028 रन बनाए। उन्होंने 27 शतक और 28 अर्धशतक लगाए। मोंगिया ने भारत की ओर से अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया।
भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया साल 2023 वनडे विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। मोंगिया का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा, और एक लीग में हिस्सा लेने के कारण उनका इंटरनेशनल करियर बर्बाद हो गया। हालांकि, वह भारत की तरफ से टी20 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर रहे।
Also Read: LIVE Cricket Score
दिनेश मोंगिया भारत की तरफ से टी20 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी रहे। साल 2004 में मोंगिया ने इंग्लैंड के काउंटी क्लब लंकाशायर की तरफ से यह टी20 मुकाबला खेला था। उन्हें स्टुअर्ट लॉ के चोटिल होने के बाद क्लब ने अपनी टीम में शामिल किया था। मोंगिया का विवादों से काफी नाता रहा। साल 2007 में मोंगिया ने इंडियन क्रिकेट लीग (आईएसएल) में हिस्सा लिया, जिसे बीसीसीआई ने बैन किया हुआ था। इस लीग में खेलने के कारण मोंगिया का इंटरनेशनल करियर बर्बाद हो गया और वह दोबारा भारतीय टीम में नहीं लौट सके। उन्होंने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद साल 2021 में मोंगिया ने राजनीति में उतरने का फैसला किया और वह भाजपा में शामिल हो गए।