T20 World Cup: 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान डॉमिनिका में एक भी मैच नहीं होंगे। डॉमिनिका की सरकार ने वर्ल्ड कप के मैचों की मेज़बानी से हाथ खींच लिया है। उनका कहना है कि तय समय में वर्ल्ड कप के लिए ज़रूरी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाएंगे।

Advertisement

डॉमिनिका उन सात कैरेबियाई देशों में से एक है, जिसे वर्ल्ड कप की मेज़बानी मिली थी। डॉमिनिका सरकार के बयान के अनुसार विंडसर पार्क के मैदान पर एक ग्रुप मैच और दो सुपर 8 मैच होने थे।

Advertisement

बयान के अनुसार सरकार ने कहा, "हमें ठेकेदारों से जो टाइमलाइन मिली थी, उसके अनुसार हम तय समय पर स्टेडियम के निर्माण कार्यों को पूरा नहीं करा सकते थे। इसलिए हम टी20 वर्ल्ड कप मैचों की मेज़बानी से पीछे हट रहे हैं। यह फ़ैसला सभी लोगों के हित में है। हम क्रिकेट वेस्टइंडीज़ को शुक्रिया और वर्ल्ड कप की मेज़बानी के लिए शुभकामना भी देना चाहते हैं।"

क्रिकेट वेस्टइंडीज़ ने भी डॉमिनिका सरकार के इस फ़ैसले को स्वीकार किया है और आईसीसी को इसकी जानकारी दी है। टी20 वर्ल्ड कप के टूर्नामेंट डायरेक्टर फ़वाज़ बख़्श ने कहा, "जब बड़े पैमाने पर आप कोई टूर्नामेंट आयोजित करते हो तो ऐसी परिस्थितियों का आना अवश्यंभावी होता है। हमारे पास प्लान बी है और हम उसको लागू करने की कोशिश करेंगे।"

Also Read: Live Score

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन 4 जून से 30 जून के बीच वेस्टइंडीज़ और अमेरिका में होना है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार