भारतीय टीम को रविवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में एक रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज को अपने नाम किया।

Advertisement

टीम इंडिया के सीरीज गंवाने के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने हेड कोच गौतम गंभीर का मजाक उड़ाया है। आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हम कन्फर्म कर सकते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते। हालांकि, उनमें साफ तौर पर टैलेंट है। उन भारतीय खिलाड़ियों को लेकर आयरलैंड में ऐसे नतीजे देना वाकई कमाल का टैलेंट है।"

Advertisement

भारतीय टीम को रविवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में एक रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज को अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 9 विकेट गंवाकर 153 रन ही बना सकी। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, ईशान किशन (12 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (10 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। अक्षर पटेल 18 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन ही बना सके। वहीं, शिवम दुबे 20 रन बनाकर मैथ्यू जेम्स हम्फ्रीज का शिकार बने। सूर्यांश शेडगे एक रन ही बना सके। तिलक वर्मा ने एक छोर से बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 55 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। हर्षित राणा ने अंतिम ओवरों में 10 गेंदों में 21 रन बनाए और भारतीय टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन टीम लक्ष्य से एक रन दूर रह गई। इससे पहले, पहले टी20 में आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से हराया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार