दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 32वें मैच में पुरानी दिल्ली 6 ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 20 रन से जीत हासिल की। यह मुकाबला मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।

Advertisement

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 9 में से 5 मैच जीतकर पुरानी दिल्ली 6 प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है, जबकि नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स 8 में से 4 मुकाबले गंवाकर पांचवें स्थान पर मौजूद है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुरानी दिल्ली 6 ने निर्धारित 20 ओवर में 211/6 का मजबूत स्कोर बनाया, जिसमें आर्यन गौड़ और देव लाकरा ने अहम भूमिका निभाई। गौड़ और समर्थ सेठ ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और ओपनिंग विकेट के लिए 48 रन जुटाए। सेठ 13 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए; उनकी इस पारी में 5 चौके शामिल रहे।

इसके बाद गौड़ का साथ देने देव लाकड़ा मैदान पर उतरे और दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 गेंदों में 109 रनों की दमदार साझेदारी हुई। गौड़ ने 42 गेंदों में 75 रन बनाए, जबकि लाकड़ा ने 40 गेंदों में 66 रन की आक्रामक पारी खेली।

गौड़ के आउट होने के बाद पारी थोड़ी लड़खड़ाई और जल्द ही लाकड़ा भी आउट हो गए। हालांकि, पुरानी दिल्ली 6 तब तक विशाल स्कोर बना चुकी थी। विपक्षी खेमे से अजय यादव और अर्जुन रापरिया ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि अखिल चौधरी और वैभव कांडपाल को 1-1 विकेट हाथ लगा।

212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने मजबूत शुरुआत की। यश डबास और कप्तान सार्थक रंजन ने पहले विकेट के लिए 39 गेंदों में 67 रन जोड़े। पावरप्ले के दौरान डबास ने तेजी से रन बनाए और उद्धव मोहन की गेंद पर रोहन राठी के हाथों डीप में कैच आउट हुए। यश ने 17 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 37 रन की पारी खेली।

इसके बाद यश भाटिया ने कप्तान रंजन के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। भाटिया 22 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, रंजन ने जीत की उम्मीद बनाए रखी और आउट होने से पहले 51 गेंदों में शानदार 78 रन बनाए।

212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने मजबूत शुरुआत की। यश डबास और कप्तान सार्थक रंजन ने पहले विकेट के लिए 39 गेंदों में 67 रन जोड़े। पावरप्ले के दौरान डबास ने तेजी से रन बनाए और उद्धव मोहन की गेंद पर रोहन राठी के हाथों डीप में कैच आउट हुए। यश ने 17 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 37 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद अजय अहलावत ने भी एक कसा हुआ ओवर डाला, जिसमें सिर्फ 10 रन दिए और स्ट्राइकर्स को आखिरी ओवर में 24 रनों की जरूरत पड़ गई। वे लक्ष्य का पीछा पूरा नहीं कर पाए और 20 ओवर में 191/4 रन ही बना सके। विपक्षी खेमे से उद्धव मोहन ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि पंकज जसवाल और रजनीश दादर को 1-1 सफलता हाथ लगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार