वेस्ट दिल्ली लायंस ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। लायंस के लिए नितीश राणा और कप्तान आयुष डोसेजा ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

Advertisement

बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। अतुल्य पांडे ने देव चौधरी के साथ पहले विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी की। अतुल्य ने 7 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि देव चौधरी ने 16 रन बनाए।

टीम ने 28 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से परीक्षित सिंह भाटी ने वैभव रावल के साथ तीसरे विकेट के लिए 18 गेंदों में 24 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर अर्धशतक के पार पहुंचाया। परीक्षित 10 रन बनाकर वापस लौटे।

कप्तान हिम्मत सिंह ने केशव दलाल (36) के साथ पांचवें विकेट के लिए 25 गेंदों में 48 रन जोड़े, जबकि केशव ने पर्थ बाली के साथ 27 रन जुटाए। पर्थ ने मनीष सेहरावत के साथ 15 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। पर्थ 13 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 35 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मनीष ने 8 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से मयंक गुसाईं और तिशांत डाबला ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि कुलवंत खेजरोलिया और मनन भारद्वाज ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में लायंस ने 19.2 ओवरों में जीत हासिल कर ली। कृष यादव ने आर्यवीर सहवाग के साथ पहले विकेट के लिए 41 रन जुटाए। आर्यवीर 14 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कृष ने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 74 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया।

कप्तान हिम्मत सिंह ने केशव दलाल (36) के साथ पांचवें विकेट के लिए 25 गेंदों में 48 रन जोड़े, जबकि केशव ने पर्थ बाली के साथ 27 रन जुटाए। पर्थ ने मनीष सेहरावत के साथ 15 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। पर्थ 13 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 35 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मनीष ने 8 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से मयंक गुसाईं और तिशांत डाबला ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि कुलवंत खेजरोलिया और मनन भारद्वाज ने 1-1 विकेट निकाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

आयुष 33 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 7 चौके शामिल रहे, जबकि जितेश ने 11 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से मनीष सेहरावत ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। हिम्मत सिंह ने 1 विकेट निकाला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार