DPL 2026: ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में आखिरकार जीत का खाता खोल लिया है। इस टीम ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीजन के 30वें मैच में न्यू दिल्ली टाइगर्स के विरुद्ध 36 रन से जीत हासिल की।

Advertisement

इस सीजन लगातार 6 मैच गंवाने के बाद ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने अपनी पहली जीत दर्ज की है। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। वहीं, सीजन का सातवां मैच गंवाने के बाद न्यू दिल्ली टाइगर्स सबसे निचले, यानी 8वें पायदान पर है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए। सलामी जोड़ी के रूप में वंश मेहरा ने अर्पित राणा के साथ पहले विकेट के लिए 34 गेंदों में 62 रन की साझेदारी की। वंश 21 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद अर्पित (33) ने सुजल सिंह (15) के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 रन जुटाए।

इस टीम ने 92 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद मयंक रावत ने सूर्यांश रैना के साथ चौथे विकेट के लिए 39 गेंदों में 71 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी।

मयंक रावत 23 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सूर्यांश ने 2 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 33 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से ऋषभ शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि लक्ष्मण को 2 विकेट हाथ लगे। इनके अलावा, प्रद्युमन सनन और हिम्मत सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में न्यू दिल्ली टाइगर्स 19.2 ओवरों में 156 रन पर सिमट गई। केशव दलाल ने परीक्षित सिंह भाटी के साथ पहले विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी की। परीक्षित 15 रन और केशव 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

मयंक रावत 23 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सूर्यांश ने 2 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 33 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से ऋषभ शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि लक्ष्मण को 2 विकेट हाथ लगे। इनके अलावा, प्रद्युमन सनन और हिम्मत सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

वैभव रावल 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान हिम्मत सिंह ने टीम के खाते में 31 रन जुटाए। इनके अलावा, लक्ष्य ने 21 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से आशीष मीणा और मयंक यादव ने 3-3 विकेट अपने नाम किए, जबकि दीपक पुनिया ने 2 विकेट चटकाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार