ICC Champions Trophy: । न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिच आगे चलकर धीमी हो सकती है। ऐसे में उनकी टीम स्कोरबोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा करने का प्रयास करेगी। मैट हेनरी नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह पर नेथन स्मिथ को टीम में लाया गया है।

Advertisement

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें बाद में बल्लेबाजी करने से कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले मैच में भी उनकी टीम ने आसानी से चेज किया था। रोहित ने कहा कि अंत में यही मायने रखता है कि उनकी टीम कैसा प्रदर्शन करती है और भारतीय ड्रेसिंग रूम में यही चर्चा होती है कि परिस्थितियों के बजाय अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें बाद में बल्लेबाजी करने से कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले मैच में भी उनकी टीम ने आसानी से चेज किया था। रोहित ने कहा कि अंत में यही मायने रखता है कि उनकी टीम कैसा प्रदर्शन करती है और भारतीय ड्रेसिंग रूम में यही चर्चा होती है कि परिस्थितियों के बजाय अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार