ICC Champions Trophy Match Between: चैंपियंस ट्रॉफ़ी में भारत और पाकिस्तान का मैच शुरु होने से पहले ही भारत ने लगातार 12 टॉस हारकर एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने लगातार 9वां वनडे टॉस गंवा दिया, जिसकी शुरुआत 2023 वनडे विश्व कप फाइनल से हुई थी।

Advertisement

वनडे क्रिकेट में इससे पहले नीदरलैंड्स ने 2011 से 2013 के बीच लगातार 11 टॉस गंवाए थे, लेकिन अब भारत इस मामले में नंबर एक पर पहुंच गया है।

Advertisement

इस बार पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। भारत को अब एक बार फिर गेंदबाजी से मैच में वापसी करनी होगी। पाकिस्तान की टीम में एक बदलाव किया गया है - फखर जमान की जगह इमाम-उल-हक को शामिल किया गया है, जबकि भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है। भारतीय टीम इस मैच में उसी प्लेइंग XI के साथ उतर रही है, जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ उतारी थी।

वनडे में एक टीम द्वारा लगातार हारे गए सर्वाधिक टॉस

भारत - 12, 23 फ़रवरी 2025 (अंतिम वनडे)

नीदरलैंड्स - 11, 27 अगस्त 2013 (अंतिम वनडे)

Advertisement

इंग्लैंड - 9, 29 मई 2017 (अंतिम वनडे)

इंग्लैंड - 9, 13 सितंबर 2023 (अंतिम वनडे)

इंग्लैंड - 9, 29 मई 2017 (अंतिम वनडे)

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार