T20 World Cup: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित होने वाली महिला वनडे विश्व कप 2025 का कार्यक्रम आईसीसी ने सोमवार को घोषित कर दिया। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 5 अक्टूबर को कोलंबो में मैच खेलेगी।

Advertisement

भारतीय टीम विश्व कप में अपने सफर का आगाज 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी। बीसीसीआई और पीसीबी के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले हाइब्रिड मॉडल पर समझौता हुआ था। इस समझौते के मुताबिक पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा।

भारत 2013 के बाद पहली बार महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान विश्व कप का हिस्सा हैं।

विश्व कप 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा। राउंड रॉबिन फॉर्मेट में लीग मैच खेले जाएंगे। टॉप चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। सेमीफाइनल में ग्रुप चरण में पहले स्थान पर रहने वाली टीम चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। सेमीफाइनल 29 और 30 अक्टूबर को होगा। फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में पाकिस्तान के प्रदर्शन के आधार पर पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी या कोलंबो में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल बेंगलुरु में होगा। फाइनल बेंगलुरु या कोलंबो में होगा।

कार्यक्रम जारी होने के बाद आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, "शेड्यूल की पुष्टि आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए और अधिक उत्साह को बढ़ाती है। महिलाओं के खेल में आठ सर्वश्रेष्ठ टीमों के भारत में आने के साथ, अविश्वसनीय स्थानों और रिकॉर्ड तोड़ने वाली भीड़ के साथ, हम सभी एक अविस्मरणीय टूर्नामेंट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

इस टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे। वहीं, 26 अक्टूबर को दो मैच खेल जाएंगे।

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का कार्यक्रम :-

30 सितंबर : भारत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु, दोपहर 3 बजे से

1 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर, दोपहर 3 बजे

2 अक्टूबर : बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

3 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, बेंगलुरु, दोपहर 3 बजे

4 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

5 अक्टूबर : भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

6 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर, दोपहर 3 बजे

7 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी, दोपहर 3 बजे

8 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

9 अक्टूबर : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विजाग, दोपहर 3 बजे

10 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, विजाग, दोपहर 3 बजे

11 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी, दोपहर 3 बजे

12 अक्टूबर : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विजाग, दोपहर 3 बजे

13 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, विजाग, दोपहर 3 बजे

14 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

15 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

16 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, विजाग, दोपहर 3 बजे

17 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

18 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

19 अक्टूबर : भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर, दोपहर 3 बजे

20 अक्टूबर : श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

21 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

22 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, इंदौर, दोपहर 3 बजे

23 अक्टूबर : भारत बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी, दोपहर 3 बजे

24 अक्टूबर : पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

25 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, इंदौर, दोपहर 3 बजे

26 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी, सुबह 11 बजे

26 अक्टूबर : भारत बनाम बांग्लादेश, बेंगलुरु, दोपहर 3 बजे

29 अक्टूबर : सेमीफाइनल 1, गुवाहाटी/कोलंबो, दोपहर 3 बजे

30 अक्टूबर : सेमीफाइनल 2, बेंगलुरु, दोपहर 3 बजे

29 अक्टूबर : सेमीफाइनल 1, गुवाहाटी/कोलंबो, दोपहर 3 बजे

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार