सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में शतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया है। यश राठौड़ के साथ शानदार साझेदारी करते हुए उन्होंने टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया है।

Advertisement

रजत पाटीदार 115 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस पारी में दो छक्के और 12 चौके लगाए।

Advertisement

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर जारी इस खिताबी मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ जोन की टीम महज 149 रन पर सिमट गई।

इस टीम को 27 के स्कोर पर मोहित काले (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद टीम के लिए संभलना मुश्किल हो गया।

साउथ जोन यहां से लगातार विकेट गंवाती गई। टीम के लिए तन्मय अग्रवाल ने 76 गेंदों में तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 31 रन बनाए। सलमान निजार ने 24 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि अंकित शर्मा ने 20 रन जुटाए।

विपक्षी खेमे से सारांश जैन ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए, जबकि कुमार कार्तिकेय ने 4 शिकार किए।

Advertisement

इसके जवाब में सेंट्रल जोन को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। अक्षय वाडेकर ने दानिश मालेवार के साथ पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। अक्षय 22, जबकि दानिश 53 रन बनाकर आउट हुए।

सेंट्रल जोन 93 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान रजत पाटीदार ने यश राठौड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

इसके जवाब में सेंट्रल जोन को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। अक्षय वाडेकर ने दानिश मालेवार के साथ पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। अक्षय 22, जबकि दानिश 53 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

विपक्षी टीम की ओर से गुरजपनीत सिंह तीन विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जबकि एमडी निधीश और वासुकी कौशिक ने एक-एक विकेट लिए हैं। फिलहाल, सेंट्रल जोन के पास 123 रन की बढ़त है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार