Duleep Trophy: ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन तक मैच में शानदार पकड़ बना ली है। पहली पारी में 708 रन बनाकर साउथ जोन को 336 रनों पर समेटने के बाद ईस्ट जोन ने बुधवार के खेल तक अपनी दूसरी पारी में 212/5 का स्कोर खड़ा कर लिया है। यहां से टीम के पास 584 रन की बढ़त है। इसी के साथ ईस्ट जोन ने 2011/12 और 2012/13 सीजन में लगातार जीत के बाद अपना खिताब लगभग पक्का कर लिया है।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए। इस पारी में अभिमन्यु ईश्वरन (72) और वैभव सूर्यवंशी (44) के बीच सलामी जोड़ी के रूप में 100 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला।

उन्होंने शिखर मोहन (85) के साथ चौथे विकेट के लिए 94 रन और कुमार कुशाग्र (101) के साथ पांचवें विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद अनुकूल रॉय (45) के साथ छठे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी की। ईशान 30 चौकों और 7 छक्कों के साथ 270 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

विपक्षी खेमे से त्रिपुरण विजय ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट चटकाए। इनके अलावा, शेख रशीद ने 1 विकेट प्राप्त किया।

इसके जवाब में, साउथ जोन पहली पारी में 336 रनों पर सिमट गई। इस टीम के लिए देवदत्त पड्डिकल ने 62 रन बनाए, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 9 चौकों के साथ 99 रन की पारी खेली। इनके अलावा, चामा मिलिंद ने 43 रन और नारायण जगदीशन ने 32 रन अपने नाम किए। विपक्षी खेमे से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद शमी, कौनैन कुरैशी और शिखर मोहन ने 2-2 विकेट चटकाए।

ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर 372 रनों की विशाल बढ़त मिली, लेकिन विपक्षी टीम को फॉलोऑन ना देते हुए खुद दूसरी पारी में बल्लेबाजी का फैसला किया।

ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी में 13 रन तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान ईशान किशन ने एक बार फिर मोर्चा संभाला। उन्होंने शिखर मोहन (52) के साथ तीसरे विकेट के लिए 126 रन जोड़े। ईशान 98 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 80 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 160 के स्कोर तक अपना पांचवां विकेट भी गंवा दिया।

ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर 372 रनों की विशाल बढ़त मिली, लेकिन विपक्षी टीम को फॉलोऑन ना देते हुए खुद दूसरी पारी में बल्लेबाजी का फैसला किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पांचवें दिन अगर यह मुकाबला ड्रॉ भी रहता है, तो पहली पारी में ज्यादा रन बनाने की वजह से ईस्ट जोन खिताब को अपने नाम कर लेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार