Duleep Trophy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को घोषणा की कि 2025-26 का घरेलू टूर्नामेंट 28 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा और 3 अप्रैल 2026 को सीनियर महिला इंटर-जोनल मल्टी-डे ट्रॉफी के साथ समाप्त होगा।

Advertisement

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, दलीप ट्रॉफी और सीनियर महिला चैलेंजर टूर्नामेंट अब क्षेत्रीय चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई छह क्षेत्रीय टीमों के बीच खेले जाएंगे। क्षेत्रीय चयन समिति द्वारा टीमों का चयन किया जाएगा।

Advertisement

शीर्ष परिषद ने यह भी बताया कि आयु वर्गों में प्लेट ग्रुप पुनर्गठन शुरू किया गया है। इसके अनुसार, निचली छह टीमों को सीमित ओवरों के टूर्नामेंट के लिए प्लेट ग्रुप में रखा जाएगा। आगे चलकर एलीट और प्लेट ग्रुप के बीच केवल एक टीम को प्रमोट/रेलीगेट किया जाएगा।

2025-26 के घरेलू कार्यक्रम में प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी दो चरणों में आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट का पहला चरण 15 अक्टूबर से शुरू होगा और 19 नवंबर तक चलेगा। दूसरा चरण 22 जनवरी से शुरू होगा।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में अब पारंपरिक नॉकआउट की बजाय सुपर लीग चरण शामिल होगा। इसमें प्रत्येक टीम लीग में तीन मैच खेलेगी, जिसके बाद ग्रुप 'ए' और 'बी' की शीर्ष टीम फाइनल में भाग लेगी।

जहां तक नए टूर्नामेंट ग्रुपिंग प्रारूपों का सवाल है, विजय हजारे ट्रॉफी, सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी और पुरुष अंडर 23 स्टेट 'ए' ट्रॉफी जैसे प्रमुख टूर्नामेंट चार एलीट ग्रुप के साथ एक प्लेट ग्रुप मॉडल के अनुसार होंगे। दूसरी ओर, अधिकांश जूनियर और महिला टूर्नामेंट (अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23) को पांच एलीट के साथ एक प्लेट ग्रुप संरचना में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Advertisement

2025-26 सत्र के लिए रणजी ट्रॉफी समूह इस प्रकार हैं -

एलीट ए: तमिलनाडु, बड़ौदा, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, नागालैंड।

एलीट बी: सौराष्ट्र, चंडीगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, गोवा।

Advertisement

एलीट सी: गुजरात, हरियाणा, सर्विसेज, बंगाल, रेलवे, त्रिपुरा, उत्तराखंड, असम।

एलीट डी: मुंबई, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हैदराबाद, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी।

प्लेट: मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश।

Advertisement

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सीमित ओवरों की सीरीज के शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 2026 की शुरुआत में खेली जाएगी। वडोदरा, राजकोट और इंदौर में क्रमश: 11, 14 और 18 जनवरी को एकदिवसीय मैच होंगे।

प्लेट: मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार