भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने यूएई में एशिया कप खेलने के लिए मौजूद भारतीय टीम को शुभमकानाएं दी हैं। पूर्व कप्तान ने उम्मीद जताई है कि टीम इंडिया एशिया कप जीतकर भारत लौटेगी।

Advertisement

प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के कार्यक्रम के लिए दिल्ली में मौजूद कपिल देव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। भारतीय टीम अच्छा खेल रही है और उम्मीद है कि एशिया कप का खिताब जीतकर लौटेगी।

Advertisement

कपिल देव ने कहा कि हम प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया को बड़ा और सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम गोल्फ खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था बनाना चाहते हैं।

इस मौके पर अमिताभ कांत ने कहा, गोल्फ को क्रिकेट से भी बड़ा करना आवश्यक है। हमारे यहां युवाओं की जनसंख्या ज्यादा है। हम गोल्फ को टायर 2 और टायर 3 शहरों में भी ले जाना चाहते हैं। हमारे यहां 300 से ज्यादा गोल्फ कोर्स हैं। अगर युवा गोल्फ में ज्यादा से ज्यादा रुचि लेने लगेंगे तो क्रिकेट की तरह गोल्फ में भी हम चैंपियन बनेंगे। इस खेल के बड़े खिलाड़ी भारत से निकलेंगे।

अमिताभ कांत ने कहा कि मोदी सरकार में खेल को बढ़ावा मिला है। ओलंपिक हो या कोई अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता, प्रधानमंत्री मोदी लगातार प्रयास करते हैं कि भारत का प्रदर्शन अच्छा रहे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत ने खेल के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के विकास में आने वाले समय में गोल्फ की भूमिका अहम होने वाली है।

इस मौके पर अमिताभ कांत ने कहा, गोल्फ को क्रिकेट से भी बड़ा करना आवश्यक है। हमारे यहां युवाओं की जनसंख्या ज्यादा है। हम गोल्फ को टायर 2 और टायर 3 शहरों में भी ले जाना चाहते हैं। हमारे यहां 300 से ज्यादा गोल्फ कोर्स हैं। अगर युवा गोल्फ में ज्यादा से ज्यादा रुचि लेने लगेंगे तो क्रिकेट की तरह गोल्फ में भी हम चैंपियन बनेंगे। इस खेल के बड़े खिलाड़ी भारत से निकलेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया भारत में स्थित पुरुषों के लिए एक पेशेवर गोल्फ टूर है। इसे 2006 में स्थापित किया गया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार