ICC Women: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने अपने करियर के आखिरी वनडे को यादगार बना दिया है। होबार्ट के निंजा स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में हीली ने बेहतरीन शतक लगाया है। यह उनके वनडे करियर का 8वां शतक है।

Advertisement

पारी की शुरुआत करने उतरी हीली ने शुरुआत में पिच पर टिकने का समय लिया। उन्होंने अपना अर्धशतक 49 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से पूरा किया। अर्धशतक के बाद हीली ने अपनी पारी की गति बढ़ाई और अगली 30 गेंदों पर 50 से 100 पर पहुंच गईं। हीली ने अपने वनडे करियर का 8वां शतक 79 गेंदों पर पूरा किया।

Advertisement

फोएबे लीचफील्ड के साथ पहले विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी करने वाली हीली ने जॉर्जिया वॉल (62 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 और बेथ मूनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 145 रन की साझेदारी की।

स्नेह राणा की गेंद पर बोल्ड होने से पहले हीली ने 98 गेंदों पर 27 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 158 रन बनाए।

हीली की यह आखिरी वनडे पारी थी। उनके वनडे करियर पर गौर करें तो 126 मैचों की 114 पारियों में 8 शतक और 19 अर्धशतक लगाते हुए वह 3,777 रन बना चुकी हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 170 है।

स्नेह राणा की गेंद पर बोल्ड होने से पहले हीली ने 98 गेंदों पर 27 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 158 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

2010 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाली हीली ऑस्ट्रेलिया की सर्वाधिक सफल महिला क्रिकेटरों में से एक रही हैं। हीली 6 टी20 विश्व कप के साथ ही दो वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहीं। 2022 वनडे विश्व कप फाइनल में वह प्लेयर ऑफ द मैच भी थीं। हीली दो बार आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर रह चुकी हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार