इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है। इस मुकाबले में कीवी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी और बैटिंग ऑल-राउंडर ग्लेन फिलिप्स चोटों के कारण नहीं खेल रहे हैं।

Advertisement

आईसीसी मेंस टेस्ट रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल करने वाले हेनरी ने द ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कुल 11 विकेट लिए थे। वे काफ (पिंडली) की चोट के कारण अंतिम टेस्ट नहीं खेल रहे। वहीं, फिलिप्स साइड स्ट्रेन की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने गुरुवार को टॉस से पहले बयान में कहा, "मैट हेनरी काफ की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। हेनरी को 'द ओवल' में दूसरे टेस्ट के दौरान दर्द महसूस हुआ था। बाद में उनके बाएं काफ के स्कैन से पता चला कि उन्हें लो-ग्रेड मसल स्ट्रेन (मांसपेशियों में हल्की खिंचाव) है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि ठीक होने में दो से चार हफ्ते लगेंगे।"

फिलिप्स को लेकर बयान में कहा गया, "ग्लेन फिलिप्स साइड स्ट्रेन की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। फिलिप्स को 'द ओवल' में दूसरे टेस्ट के दौरान साइड में दर्द महसूस हुआ था। आगे की जांच से फिलिप्स के खेलने में वापसी का समय तय होगा।"

इन दोनों के बाहर होने और लगातार बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण काइल जैमीसन को आराम दिए जाने के बाद, न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मिचेल सेंटनर, ब्लेयर टिकनर और बेन सियर्स को अंतिम एकादश में शामिल किया है। इस मैच में न्यूजीलैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी है।

वहीं, इंग्लैंड की टीम में कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की वापसी हुई है। लॉर्ड्स में 115 रन की जीत के बाद टीम कर्फ्यू तोड़ने और नाइटक्लब की घटना को लेकर ईसीबी की जांच के कारण वे दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ पैटरनिटी लीव (पितृत्व अवकाश) के बाद इंग्लैंड की टीम में लौट आए हैं, जबकि स्पेशलिस्ट ऑफ-स्पिनर शोएब बशीर को भी चुना गया है।

Advertisement

इन दोनों के बाहर होने और लगातार बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण काइल जैमीसन को आराम दिए जाने के बाद, न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मिचेल सेंटनर, ब्लेयर टिकनर और बेन सियर्स को अंतिम एकादश में शामिल किया है। इस मैच में न्यूजीलैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और शोएब बशीर।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार