ग्लासगो कॉस्मिक ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले सीजन के लिए जेम्स नीशम को अपनी टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर को जोड़कर टीम एक बेहतरीन मैच-विनर के साथ और मजबूत हो गई है।
नीशम का टीम में स्वागत करते हुए ग्लासगो कॉस्मिक के सह-मालिक मैथ्यू हेडन ने कहा, "जिमी (जेम्स) नीशम एक बेहतरीन मैच-विनर हैं। ऑलराउंड काबिलियत और अनुभव उन्हें ईटीपीएल के पहले सीजन के लिए ग्लासगो कॉस्मिक के लिए एक अहम खिलाड़ी बनाते हैं।"
ग्लासगो कॉस्मिक के सीईओ राशिद अली खान ने कहा, "जिमी टीम में बेहतरीन संतुलन और ऊर्जा लाते हैं। इस सीजन में उनकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत फायदेमंद होगी।"
अपनी जबरदस्त बैटिंग और मीडियम पेस बॉलिंग के साथ नीशम टीम को अपना अंतरराष्ट्रीय अनुभव देंगे। उन्होंने सभी फॉर्मेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करते हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े ग्लोबल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है।
33 वर्षीय बैटिंग ऑलराउंडर ने सबसे छोटे फॉर्मेट में गेम-चेंजर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने और गेंद से अहम विकेट दिलाने की काबिलियत रखने वाले नीशम दुनिया भर की टी20 लीग में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।
ईटीपीएल की शुरुआती फ्रेंचाइजी में से एक ग्लास्गो कॉस्मिक अपनी टीम को मजबूत बनाने में जुटी हुई है। फ्रेंचाइजी ने अंतरराष्ट्रीय सितारों और उभरती हुई प्रतिभाओं को शामिल करते हुए एक मजबूत स्क्वाड तैयार किया है, जिसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धी और वैश्विक स्तर पर आकर्षक टीम बनाना है।
33 वर्षीय बैटिंग ऑलराउंडर ने सबसे छोटे फॉर्मेट में गेम-चेंजर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने और गेंद से अहम विकेट दिलाने की काबिलियत रखने वाले नीशम दुनिया भर की टी20 लीग में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
टेस्ट करियर के 12 मुकाबलों में 709 रन बनाने के साथ 14 विकेट हासिल कर चुके नीशम ने वनडे क्रिकेट में 76 मैच खेले, जिसमें 1,495 रन बनाने के साथ 71 विकेट निकाले हैं। नीशम ने 105 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 1,105 रन बनाने के अलावा, 64 विकेट हासिल किए हैं।