ICC T20 World Cup: इटली ने भले ही सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मैच को गंवाया, लेकिन इस टीम ने विपक्षी टीम को कड़ी चुनौती दी। 203 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली ने 178 रन बनाए। उसकी पारी में 13 छक्के लगे। इसी के साथ इटली एसोसिएट टीम की ओर से टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

इस मुकाबले में इटली की तरफ से बेन मानेंटी ने सर्वाधिक 6 छक्के लगाए, जबकि ग्रांट स्टीवर्ट ने 5 छक्के जड़े। कप्तान हैरी मानेंटी और जसप्रीत सिंह के बल्ले से 1-1 छक्का लगा।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली एसोसिएट टीम के मामले में नीदरलैंड शीर्ष पर है, जिसने साल 2014 में आयरलैंड के विरुद्ध मुकाबले में 19 छक्के लगाए थे। वहीं, इस लिस्ट में यूएस की टीम इटली के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर है, जिसने साल 2024 में कनाडा के विरुद्ध 13 छक्के लगाए थे। लिस्ट में स्कॉटलैंड तीसरे स्थान पर है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एक ही पारी में 12 छक्के लगाए थे।

इस मुकाबले में इटली की तरफ से बेन मानेंटी ने सर्वाधिक 6 छक्के लगाए, जबकि ग्रांट स्टीवर्ट ने 5 छक्के जड़े। कप्तान हैरी मानेंटी और जसप्रीत सिंह के बल्ले से 1-1 छक्का लगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में इटली 178 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए बेन मानेंटी ने 25 गेंदों में 10 बाउंड्री के साथ सर्वाधिक 60 रन बनाए, जबकि ग्रांट स्टीवर्ट ने 23 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जस्टिन मोस्का ने 43 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार