आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। सीजन की आठवीं जीत से आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि हर कोई टीम की जीत में अहम योगदान दे रहा है, जो अच्छे संकेत हैं।
केकेआर के खिलाफ मिली जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में फिर से पहले स्थान पर आ गई है। टीम के शानदार प्रदर्शन को लेकर रजत पाटीदार ने कहा, "बेशक, यह बहुत अच्छा लगता है। आप जानते हैं कि आपने टूर्नामेंट में अच्छा खेला है और मुझे लगता है कि हर कोई अलग-अलग स्टेज पर टीम की जीत में अहम योगदान दे रहा है, जो अच्छे संकेत हैं। अंक तालिका में टॉप पर होना, यह हमेशा एक अच्छी बात होती है। टीम के लिए अच्छा है।"
आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। सीजन की आठवीं जीत से आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि हर कोई टीम की जीत में अहम योगदान दे रहा है, जो अच्छे संकेत हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
रजत ने फिल साल्ट की इंजरी को लेकर अपडेट देते हुए बताया, "मुझे नहीं पता है कि वह कब लौटेंगे, लेकिन मेरे हिसाब से वह जल्द ही वापसी करने वाले हैं। दो और लीग मैच हैं और हम एक बार में एक ही गेम पर फोकस कर रहे हैं। हम अब यहां से धर्मशाला जाएंगे, जहां की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार रहती है। ऐसे में हम उस मुकाबले और फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करेंगे।"