रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के गेंदबाजी कोच ओमकार साल्वी ने कहा है कि आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार की सफलता की बड़ी वजह उनका अनुभव, खेल की समझ और तैयारी है।
साल्वी ने कहा, "भुवनेश्वर ने पिछले सीजन में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। वह जिस भूमिका में खेल रहे थे, उसमें उन्होंने हमारे लिए जबरदस्त काम किया। इस सीजन में, वह एक अलग भूमिका में हैं। हर कोई जानता है कि वह विश्व-स्तरीय गेंदबाज हैं। उनके कौशल बेमिसाल है। वह बस अपनी गेंदबाजी का आनंद ले रहे हैं और खुलकर अपना खेल दिखा रहे हैं।"
साल्वी ने बताया कि भुवनेश्वर ने कैसे पारी के अलग-अलग चरणों के मुताबिक अपनी गेंदबाजी को ढाला है।
उन्होंने कहा, "हर गेंदबाज की अपनी ताकत होती है और टीमें उसी के हिसाब से योजना बनाती हैं। भुवी नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे हैं, इसलिए जाहिर है, वह स्विंग का फायदा उठाना चाहते हैं। डेथ ओवर्स में भी, वह अपनी विविधताओं का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कर रहे हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि गेंदबाज पारी के किस चरण में गेंदबाजी कर रहा है।"
साल्वी ने बताया कि भुवनेश्वर ने कैसे पारी के अलग-अलग चरणों के मुताबिक अपनी गेंदबाजी को ढाला है।
Also Read: LIVE Cricket Score
भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में करिश्माई प्रदर्शन किया है। वह 12 मैचों में 22 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम किए हुए हैं। आरसीबी के सीजन के बचे लीग मैचों और आगे के सफर में दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की भूमिका बेहद अहम होने वाली है।