Shafali Verma Record: भारतीय महिला टीम (India Women's Team) की स्टार बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने रायपुर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले (IND-W vs ZIM-W 3rd T20) में जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों की जमकर धुलाई की और 37 गेंदों पर तूफानी अंदाज़ में 69 रन बना दिए। गौरतलब है कि उन्होंने अपनी पारी में 5 मॉन्स्टर छक्के मारे और इसी के दम पर हरमनप्रीत कौर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: 22 वर्षीय शेफाली एक बेहद आक्रमक बल्लेबाज़ हैं। उनके अटैकिंग गेम का अंदाज़ा आप इससे लगा सकते हो कि वो 2026 में 52 टी20 छक्के लगा चुकी हैं। ये कारनामा करके ही उन्होंने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराया है। वो हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़कर एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सर्वाधिक टी20 छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गईं हैं।

बताते चलें कि शेफाली का नाम एक कैलेंडर में 50 प्लस छक्के मारने वाली महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में भी दर्ज हो गया। उनसे ऊपर इस लिस्ट में सिर्फ न्यूजीलैंड की महान क्रिकेटर सोफी डिवाइन और साउथ अफ्रीका की तूफानी बल्लेबाज़ लिज़ेल ली हैं। सोफी ने 2018 में 67 टी20 छक्के लगाए थे। ली ने भी 2018 में 53 टी20 छक्के लगाने का कारनामा किया।

महिला T20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के

  • 67 छक्के – सोफी डिवाइन (2018)
  • 61 छक्के – सोफी डिवाइन (2020)
  • 55 छक्के – सोफी डिवाइन (2023)
  • 53 छक्के – लिजेल ली (2018)
  • 52 छक्के – शेफाली वर्मा (2026)
  • 51 छक्के – हरमनप्रीत कौर (2018)

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने जिम्बाब्वे को किया क्लीन स्वीप: रायपुर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने हरमनप्रीत कौर (41 गेंदों पर नाबाद 91 रन) और शेफाली वर्मा (37 गेंदों पर 69 रन) की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 216 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। इसके जवाब में जिम्बाब्वे 7 विकेट खोकर महज़ 124 रन जोड़ पाई। तो ऐसे टीम इंडिया ने तीसरा टी20 92 रनों से जीता और तीन मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार