Fabian Allen: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर टिम पेन इन दिनों अपनी नई पारी के लिए चर्चा में बने हुए हैं। वे बीबीएल 14 की टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ बतौर मुख्य कोच जुड़े हुए हैं।

Advertisement

एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम बीबीएल 14 के लिए कमर कस रही है, वहीं नए नियुक्त हेड कोच टिम पेन वेस्टइंडीज के खिलाड़ी फैबियन एलन के प्रदर्शन को लेकर काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Advertisement

अपनी विस्फोटक पावर-हिटिंग, बाएं हाथ की स्पिन और बेहतरीन फील्डिंग स्किल्स के लिए मशहूर एलन इस सीजन में एक स्टार परफॉर्मर बनने के लिए तैयार हैं।

इंग्लैंड के ओली पोप और जेमी ओवरटन सहित विदेशी खिलाड़ियों की तिकड़ी में उनके इस अनुबंध का उद्देश्य स्ट्राइकर्स के मिडिल ऑर्डर को मजबूत करना है।

पिछले सीजन में स्ट्राइकर्स का शीर्ष क्रम दमदार था, लेकिन अंतिम चरण में इसका फायदा उठाने में उन्हें संघर्ष करना पड़ा। पेन ने बल्लेबाजी की गहराई को बढ़ाने पर फोकस किया है और उनका मानना ​​है कि एलन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने पेन के हवाले से कहा, "हमने पाया कि पिछले साल हमने मैथ्यू शॉर्ट, क्रिस लिन और डार्सी शॉर्ट के साथ बल्लेबाजी के पहले 10 या 15 ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन एक चीज जिसमें हम सुधार करना चाहते थे, वह थी अंतिम चार या पांच ओवर और कुछ पावर-हिटिंग।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "एलन निश्चित रूप से ऐसा करने की क्षमता रखते हैं। वह एक शानदार ऑलराउंडर हैं। खेल के किसी भी चरण में गेंदबाजी करने की क्षमता उन्हें एक परफेक्ट विकल्प बनाती है। मुझे लगता है कि एडिलेड के लोग देखेंगे कि वह बिग बैश में शायद सर्वश्रेष्ठ फील्डर भी हैं।"

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने पेन के हवाले से कहा, "हमने पाया कि पिछले साल हमने मैथ्यू शॉर्ट, क्रिस लिन और डार्सी शॉर्ट के साथ बल्लेबाजी के पहले 10 या 15 ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन एक चीज जिसमें हम सुधार करना चाहते थे, वह थी अंतिम चार या पांच ओवर और कुछ पावर-हिटिंग।"

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार