Advertisement

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनस)। भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर एशिया कप 2025 में आमने-सामने होंगी। रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले सुपर-4 के इस मैच में फैंस टीम इंडिया के पलड़े को भारी मानते हैं।

Advertisement

उन्नाव में क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत जीत दर्ज करेगा। आरएसएस क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच दिव्यांश शुक्ला ने कहा, "भारत इस टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम है। भारत ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। भारत की बल्लेबाजी 8 नंबर तक नजर आती है। गेंदबाजी में भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यह मैच एकतरफा होगा। इस मुकाबले को भारत अपने नाम करेगा। हमें सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह से काफी उम्मीदें हैं।"

युवा क्रिकेटर आशू ने कहा, "इस मुकाबले को भारत जीतेगा। मैच एकतरफा रहेगा। मुझे अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीदें हैं। वह टीम के युवा बल्लेबाज हैं। भारत ने पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। हम चाहते हैं कि भारतीय टीम एशिया कप को अपने नाम करे। पाकिस्तान भी अपनी पिछली गलतियों से सबक लेकर उतरेगी, लेकिन टीम इंडिया इस मैच में मजबूत नजर आ रही है।"

धारवाड़ के विद्यानंद का भी मानना है कि टीम इंडिया इस मुकाबले को अपने नाम करेगी। उन्होंने कहा, "पिछले हफ्ते भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस बार भारतीय टीम पाकिस्तान को 100 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं करने देगी।"

युवा क्रिकेटर आशू ने कहा, "इस मुकाबले को भारत जीतेगा। मैच एकतरफा रहेगा। मुझे अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीदें हैं। वह टीम के युवा बल्लेबाज हैं। भारत ने पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। हम चाहते हैं कि भारतीय टीम एशिया कप को अपने नाम करे। पाकिस्तान भी अपनी पिछली गलतियों से सबक लेकर उतरेगी, लेकिन टीम इंडिया इस मैच में मजबूत नजर आ रही है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टीम इंडिया ने 14 सितंबर को इसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। बीते रविवार खेले गए मैच में पाकिस्तान को 127/9 के स्कोर पर रोकने के बाद भारत ने 15.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार