आइवरी कोस्ट के फॉरवर्ड एली वाही को कनाडा में एंट्री नहीं मिली है। वह शनिवार को टोरंटो में जर्मनी के खिलाफ अपने देश के फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप-स्टेज मैच में नहीं खेल पाएंगे। आइवरी कोस्ट फुटबॉल फेडरेशन ने गुरुवार को ये जानकारी दी।

Advertisement

23 साल के एली वाही इक्वाडोर पर आइवरी कोस्ट की शुरुआती वर्ल्ड कप जीत में शामिल थे। कनाडा में एंट्री के लिए जरूरी प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिल पाने की वजह से वह अमेरिका में ही रहेंगे।

Advertisement

एली वाही को कनाडा में एंट्री नहीं मिलने का मामला फ्रांस में हुई एक घटना से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस में वाही को लीग 1 में कथित स्पॉट-फिक्सिंग की जांच से जोड़ा गया है। ये आरोप मई में मेट्ज के खिलाफ नीस के लीग मैच से जुड़े हैं, जहां वाही पर जानबूझकर येलो कार्ड लेने का आरोप है। वाही नीस के लिए खेलते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के अभियोजक ने कहा है कि एक 23 साल के लीग 1 फुटबॉलर को गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट में वाही के नाम का उल्लेख नहीं है। लीग डे फुटबॉल प्रोफेशनेल ने बाद में कहा कि उसे वाही से जुड़ी एक बुकिंग पर बहुत ज्यादा बेट लगाए जाने के बारे में अलर्ट किया गया था।

आइवरी कोस्ट में फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी, फेडरेशन इवोरिएन डे फुटबॉल ने एक बयान में कहा कि उसे खिलाड़ी से जुड़ी कानूनी कार्रवाई के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हमारा समर्थन खिलाड़ी के साथ है।

आइवरी फुटबॉल फेडरेशन ने बुधवार को एली वाही के बारे में प्रकाशित अलग-अलग लेखों और जानकारी पर ध्यान दिया है। फेडरेशन को उनसे जुड़ी किसी भी न्यायिक या प्रशासनिक कार्रवाई के बारे में आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हम अपने खिलाड़ी का इस नाजुक समय में समर्थन करते हैं। एली वाही टीम के लौटने तक अमेरिका में ही रहेंगे।

Advertisement

आइवरी कोस्ट में फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी, फेडरेशन इवोरिएन डे फुटबॉल ने एक बयान में कहा कि उसे खिलाड़ी से जुड़ी कानूनी कार्रवाई के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हमारा समर्थन खिलाड़ी के साथ है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आइवरी कोस्ट का अगला मैच टोरंटो में जर्मनी के साथ होना है। इसके बाद टीम फिलाडेल्फिया में कुराकाओ के खिलाफ अपना अगला ग्रुप-स्टेज मैच यूनाइटेड स्टेट्स में खेलेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार