T20I Cricket Match: भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 232 रन का टारगेट दिया है। भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में तिलक वर्मा (73) और हार्दिक पंड्या (63) का अहम योगदान रहा।

Advertisement

टीम इंडिया पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से आगे है। ऐसे में भारत इस मैच को जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा, जबकि मेहमान साउथ अफ्रीकी टीम जीत के साथ सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।

Advertisement

शुक्रवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में 63 रन जोड़े। अभिषेक 34 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ 21 गेंदों में 34 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 97 के स्कोर तक पहुंचाया। संजू 22 गेंदों में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुछ देर बाद टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (5) का विकेट भी गंवा दिया।

भारतीय टीम 115 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा के साथ 44 गेंदों में 105 रन जोड़ते हुए भारत को 200 के पार पहुंचाया। हार्दिक ने 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 63 रन बनाए। उनकी इस तूफानी पारी में 5 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे। वहीं, तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 1 छक्के और 10 चौकों की मदद से 73 रन जुटाए।

साउथ अफ्रीका की तरफ से कॉर्बिन बॉश ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि ओटनील बार्टमैन और जॉर्ज लिंडे ने 1-1 विकेट निकाला।

Advertisement

भारतीय टीम 115 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा के साथ 44 गेंदों में 105 रन जोड़ते हुए भारत को 200 के पार पहुंचाया। हार्दिक ने 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 63 रन बनाए। उनकी इस तूफानी पारी में 5 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे। वहीं, तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 1 छक्के और 10 चौकों की मदद से 73 रन जुटाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया ने धर्मशाला में खेले गए सीरीज के तीसरे टी20 मैच को 7 विकेट से जीतकर एक बार फिर लीड हासिल की, लेकिन लखनऊ में चौथा टी20 मैच कोहरे के चलते रद्द हो गया। ऐसे में अहमदाबाद में खेला जा रहा मुकाबला निर्णायक बन गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार