भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 6 से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि खिताबी मुकाबले की मेजबानी चेन्नई का एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम करेगा।

Advertisement

बीसीसीआई सचिव ने 'आईएएनएस' से बात करते हुए बताया, "मैं यह नहीं कहूंगा कि हम फाइनल का वेन्यू बदल रहे हैं। हालांकि, हम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच आयोजित कर रहे हैं। बाकी मैच बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ग्राउंड में होंगे। बेंगलुरु में दर्शक नहीं होंगे, क्योंकि कुछ सरकारी पाबंदियां हैं, हम उस कॉम्प्लेक्स में दर्शकों को आने की इजाजत नहीं दे सकते। इसी वजह से दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच चेन्नई में होगा।"

मुकाबले के प्रसारण के बारे में और जानकारी देते हुए सैकिया ने कहा, "सभी मैच डिजिटल चैनल और लीनियर टीवी दोनों पर लाइव दिखाए जाएंगे। जो लोग जाकर लाइव देखना चाहते हैं, वे चेन्नई के स्टेडियम में आकर फाइनल मैच लाइव देख सकते हैं।"

दलीप ट्रॉफी का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच में 23 अगस्त से खेला जाना है। वहीं, दूसरा क्वार्टर फाइनल नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच 23 अगस्त से खेला जाएगा।

मुकाबले के प्रसारण के बारे में और जानकारी देते हुए सैकिया ने कहा, "सभी मैच डिजिटल चैनल और लीनियर टीवी दोनों पर लाइव दिखाए जाएंगे। जो लोग जाकर लाइव देखना चाहते हैं, वे चेन्नई के स्टेडियम में आकर फाइनल मैच लाइव देख सकते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानादर रहा था। रजत ने पहली पारी में शतकीय पारी खेली थी, जबकि यश राठौड़ ने 194 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी में सारांश जैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मैच में कुल 8 विकेट अपने नाम किए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार